banner

निम्नलिखित गीत अभियान के इस भाग के आह्वान गीत होंगे।

जागो प्रहरी

जाग जाग रे प्रहरी जाग जाग जाग। जाग जाग रे प्रहरी जाग जाग जाग।
तू तो गहरी नींद सो रहा। कैसा रे तू प्रहरी जाग जाग जाग। जाग जाग रे..................
बाड़ खेत को खा गई और तू ये देखता रहा। कैसा रे तू प्रहरी जाग जाग जाग। जाग जाग रे.......
देख अब तो सेंध लग गई, सारा ही माल लुट गया। कैसा रे तू प्रहरी जाग जाग जाग। जाग जाग रे.......
सेवक लुटेर बने, रहनुमा राहजन बने। राहजन रहनुमा बने और तू ये देखता रहा। कैसा रे तू प्रहरी जाग जाग जाग। जाग जाग रे ................
सौगंध देश-धर्म की। शहीदों के बलिदान की। अब तू और सोएगा नहीं।
जाग जाग रे प्रहरी जाग जाग जाग। जाग जाग रे प्रहरी जाग जाग जाग।

 

 

चेतो! मातृशक्ति! चेतो!

जाग जाग जाग मातृशक्ति जाग। जाग जाग जाग मातृशक्ति जाग।
जाग अब तो जाग बहुत देर हो चुकी। उठ के तो देख बहुत समय खो चुकी। जाग जाग जाग..........
आँखें तो खोल देख ये क्या हो रहा। अब तो कुछ बदल अत्याचार हो रहा। जाग जाग जाग............
संतान तू दुर्गा की है। बहन तू सीता की है। जननी तो तू वीरों की है।
आजाद भगत सिंह जैसों की है अशफाक, बिस्मिल जैसों की है, सुखदेव, राजगुरू जैसों की हैं
जाग जाग जाग.................
जाग अब तो जाग युद्ध छेड़ दे। इंसानियत के दुशमनों का मुँह फेर दे।
इतिहास को इक नया मोड़ दे। अध्याय इसमें इक नया जोड़ दे। जाग जाग जाग...................
चण्डी का रूप धारण तू कर। झांसी की रानी की तरह युद्ध कर।
चीरहरण अब किसी का होगा नहीं। दुल्हन किसी का दहन होगा नहीं।
अत्याचार नारी पे होगा नहीं। हत्या भ्रूण कन्या की होगी नहीं
जाग जाग जाग मातृशक्ति जाग। जाग जाग जाग मातृशक्ति जाग।

publications

thoughts

swami-sachidanand-school

article

News Flash

matrabhumi

maaa

Free website templates Joomlashine.com